Current Date

खून के रिश्तों पर भारी पड़ा संपत्ति विवाद : मिर्जापुर में दोहरा हत्याकांड, सौतेली मां और भाई को युवक ने धारदार हथियार से काटा, आरोपी गिरफ्तार

|
Published on: 13 January 2026, 9:16 am IST
Subscribe
ads

मिर्जापुर— जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटेहरा में मंगलवार को संपत्ति विवाद ने दोहरे हत्याकांड का खौफनाक रूप ले लिया. एक युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल गुप्ता पुत्र स्व. प्रेमचंद गुप्ता के रूप में हुई है. आरोपी ने अपनी सौतेली मां उषा गुप्ता 55 वर्ष और सौतेले भाई आयुष गुप्ता 30 वर्ष पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आयुष गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सौतेली मां के शव को नहर में फेंक दिया है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम नहर में शव की तलाश में जुटी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि राहुल का अपने परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समस से विवाद चल रहा था. मंगलवार सुबह भी सौतेली मां और भाई से राहुल का विवाद हुआ. जिसपर आवेश में आकर उसने दोनों की हत्या कर दी. उषा गुप्ता के शव की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली
error: Content is protected !!