Current Date

चंदौली में पुलिस पिकेट ध्वस्त, गरजा बुलडोजर, 21 साल पहले चर्चित इंस्पेक्टर ने चकिया तिराहे पर रखी थी पुलिस सहायता बूथ की नींव

|
Published on: 27 December 2025, 9:11 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली—चकिया से पीडीडीयू नगर को जोड़ने वाले चकिया-पीडीडीयू मार्ग पर फोरलेन का काम शुरू हो गया है. ट्रैफिक समस्या के कारण इस मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है. पहले यह सड़क डब्बल लेन थी. फिलहाल मार्ग पर वाहनों के दबाव को देखते हुए फोरलेन की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. शासन ने फोरलेन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी. 26 जून 2024 को इस सड़क का भूमि पूजन कर शुरुआत की गई थी. कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति इंफ्रा लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. छात्रशक्ति इंफ्रा लिमिटेड की ओर से मार्ग को फोरलेन बनाने का काम किया जा रहा है. मार्ग के निर्माण से न सिर्फ जनपदवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि चकिया, नौगढ़, राजदारी-देवदारी क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. वाराणसी को भी जाम से निजात मिलेगी. सुगम यातायात से रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होगा. इसी मार्ग पर पड़ने वाले चंदाईत में औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जा रहा है. ऐसे में उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. करीब 200 करोड़ रुपए लागत से यह सड़क बनाई जा रही है. राजमार्ग का निर्माण होने से अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के सुगम राह उपलब्ध होगी.

मुगलसराय के चर्चित कोतवाल रतन सिंह यादव ने रखी थी नींव

मुगलसराय के पूर्व कोतवाल रतन सिंह यादव –

सन 2004 में जब मुगलसराय कोतवाली का चार्ज रतन सिंह यादव ने लिया था तब इन्होंने चकिया तिहारे पर पुलिस सहायता बूथ की नींव रखकर उद्घाटन किया था. पुलिस बूथ बनने से यहां लोगों को 24 घंटे सुरक्षा के साथ पुलिस और पब्लिक आपस मे सामंजस्य बनाये रखती थी.

सीओ सदर त्रिपुरारी पांडे ने कराया था मॉडिफाई, जिले का पहला AC वाला पुलिस बूथ बना था चकिया तिराहा—

दिवंगत सीओ त्रिपुरारी पांडे –

सीओ सदर त्रिपुरारी पांडे ने सन 2017 में चकिया तिराहा स्थित पुलिस बूथ का आधुनिक सुविधाओं से मॉडिफाई करवाया था. पुलिस बूथ पर रंग-रोंगन के साथ ही कुर्सी मेज, चार्जिंग प्वाइंट, लाइट, पंखा सहित वातानुकूलित बनवाया था. तब जिले में एक मात्र वातानुकूलित (Air-Conditioned) पुलिस विकेट चकिया तिराहा ही था. वातानुकूलित (Air-Conditioned) पुलिस सहायता बूथ बनाने से भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को राहत मिलती थी. जिससे वे अधिक ऊर्जा के साथ काम करते थे.

चकिया तिराहे पर बनकर तैयार हुआ नया पुलिस सहायता बूथ-
पुलिस बूथ पर गरजा बुलडोजर –
अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!