Current Date

राहत भरी खबर: राजघाट पुल की मरम्मत पर ब्रेक, रेलवे की अनुमति न मिलने से रुका काम, हटा दिया गया प्रतिबंध, आज से खुल गया मालवीय ब्रिज

|
Published on: 27 December 2025, 5:02 am IST
Subscribe

चंदौली/वाराणसी— राजघाट पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य फिलहाल रोक दिया गया है. रेलवे प्रशासन की ओर से आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग को काम अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा है. शुक्रवार देर शाम रेलवे और पीडब्लूडी के अधिकारियों के संयुक्त बैठ‌ के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया था. हालांकि इस मामले पर देर शाम तक राजघाट पुल पर यातायात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, क्योंकि इस मामले पर अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई थी. PWD के चीफ इंजीनियर अनिमेष सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए दो ज्वाइंटर तैयार कर लिए गए हैं. रेलवे से परमिशन मिलते ही कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने संकेत दिए कि अनुमति मिलने के बाद मरम्मत प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी, ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो. विभागीय सूत्रों के अनुसार, मरम्मत कार्य रुकने के कारण पुल पर आवागमन अस्थायी रूप से बहाल किया गया. शनिवार सुबह से राजघाट पुल पर यातायात फिर से सुचारू चालू हो गया. गौरतलब है कि राजघाट पुल वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. मरम्मत कार्य के चलते पहले से ही लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था. अब पुल के दोबारा खुलने की संभावना से स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

अगला लेख

चंदौली में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई के बाद भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया, बीएसए कार्यालय में बढ़ी हलचल,  अभिभावकों में नाराजगी

चंदौली में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई के बाद भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया, बीएसए कार्यालय में बढ़ी हलचल,  अभिभावकों में नाराजगी

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

Varanasi News : नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

Varanasi News : नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की
error: Content is protected !!