Current Date

गाजीपुर तिहरा हत्याकांड में लापरवाह गहमर कोतवाल लाइन हाजिर, सैदपुर इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित, पढ़े पूरी खबर…

|
Published on: 26 December 2025, 6:40 am IST
Subscribe

गाजीपुर—गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सैदपुर कोतवाल शैलेश कुमार मिश्रा और गहमर थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कानून-व्यवस्था और विवेचना से जुड़े कार्यों में लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रमोद कुमार सिंह को गहमर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नए थानाध्यक्ष को निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!