Current Date

मुग़लसराय में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत: पूर्व में बच्चों के विवाद में हुई थी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, मामले में कोतवाली पुलिस ने की थी कार्रवाई

|
Published on: 26 December 2025, 4:57 am IST
Subscribe

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम पोखरा के समीप बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज मारपीट में बदल गई थी. इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल गंभीर युवक को भर्ती कराए थे. इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह भानु की मौत हो गई.

विगत 3 दिसंबर को ओढ़वार गांव निवासी भानु प्रताप सिंह (48) पुत्र तेज प्रताप सिंह व दिनेश प्रताप सिंह निवासी चतुर्भुजपुर के परिवार के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मामला बढ़ गया था. जिसमें दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर खुब चलें, मारपीट में तेज प्रताप सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी थी. परिवार के लोग इलाज के लिए मेटिश अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई. उपद्रव की आशंका को लेकर अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस संबंध में पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि विवाद के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था. एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई थी. घायल युवक के सिर का सीटी स्कैन कराया गया था. जिसमें उसको चोट आई थी आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. अब युवक की मौत हो जाने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा के साथ अन्य कार्रवाई की जायेंगी.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!