Current Date

कैलाशपुर मोड़ पर ठेकेदार की कार से उड़ाये नगदी: शीशा तोड़ घटना को शातिरों ने दिया अंजाम, सीसीटीवी खंगाल रही कोतवाली पुलिस

|
Published on: 25 December 2025, 3:06 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ के पास ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ कर शातिरों ने गुरुवार की शाम 7 बजे 15 हज़ार रुपये से भरा बैग गायब कर दिया घटना उस वक्त हुई, जब वह कर को सड़क पर खड़ा कर अपने ऑफिस चले गए थे. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची. घटनास्थल के पास भीड़ जुट गयी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले राजेश गुप्ता ठेकेदार है. कैलाशपुरी मोड़ के सामने सड़क के दूसरी तरफ उनका ऑफिस है गुरुवार की शाम उनके पिता राजेश गुप्ता कार से ऑफिस आए थे. उन्होंने वहीं पास में कार को खड़ा कर दिया. इस दौरान अपना बैग कार में छोड़ दिया. काम पुरा करने के बाद जैसे ही कार में बैठने के बाद दरवाजा किया तो गाड़ी में पिछली सीट का शीशा नीचे गिर गया. इस दौरान उनका ध्यान जब बैग ओर गया तो वहां से गायब मिला. इसके बाद इन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी. ठेकेदार ने बताया कि बैग में जरूरी कागजात और 15 हजार रूपये नगद पड़े थे. इस संबंध में मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि कार का शीशा तोड़कर बैग ले जाने का मामला संज्ञान में आया है. तहरीर के बाद मामले की जांच और पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!