Current Date

शादी का कार्ड बनकर आया साइबर जाल, APK फाइल से 11.40 लाख की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, आप भी हो जाएं सावधान. पढ़े पूरी खबऱ…

|
Published on: 25 December 2025, 10:53 am IST
Subscribe
ads

सोनभद्र/चंदौली—शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर भेजी गई APK फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 8.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. ठगी की कुल रकम 11.40 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम ओदार निवासी अभिषेक कुमार सिंह के मोबाइल पर शादी का इन्विटेशन बताकर APK फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका खाता हैक हो गया और 90 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वॉलेट में ट्रांसफर की गई थी। सीएससी संचालक की अनुपस्थिति में यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर अरुण कुमार और सतीश कुमार ने अपने साथी के माध्यम से साइबर फ्रॉड की रकम मंगाई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें 11.40 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हुई.
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर 8.40 लाख रुपये नकद, एक आईफोन और एक ओप्पो मोबाइल बरामद किया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली APK फाइलें डाउनलोड न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखें.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!