गाजीपुर— जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव में पुरानी अदावत को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन युवकों की मौत का आरोप है. पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है. जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी है. घटना के बाद गुस्सा आए लोगों ने गहमर कोतवाली के सामने शव रखकर एनएच-124 पर जाम लगा दिया. क्षेत्र की पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि आक्रोशित लोगों को समझाने -बुझाने में जुटे है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
मृतक की पहचान गहमर निवासी विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है. स्वजानों का आरोप है कि इसी संघर्ष में गहमर के सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह और अंकित सिंह पुत्र अरुण सिंह की भी मौत हो गई है. हालांकि, इन दोनों युवकों के शव अभी तक नहीं मिले हैं. पुलिस इन दोनों लापता युवकों की तलाश कर रही है.






