Current Date

चंदौली में पत्रकार भवन मांग को लेकर उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला प्रेस क्लब संगठन, पदाधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

|
Published on: 23 December 2025, 7:07 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— मंगलवार को लखनऊ आवास पर चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की, पदाधिकारी ने भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री स्मृति चिन्ह में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान चंदौली प्रेस क्लब के लिए जमीन दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा.

इस दौरान क्लब के पदाधिकारी ने कहा चंदौली प्रेस क्लब रजिस्टर्ड संस्था है. पूरे प्रदेश में पत्रकारों एवं समाज के हित में काम करता है. पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हम उस स्तंभ की रक्षा करने वाले कलम के सिपाही हैं. चंदौली जनपद बने हुए लगभग 30 वर्ष से अधिक हो गया. जिले का विडंबना है पत्रकारों की सुविधा के लिए एक भी पत्रकार भवन नहीं है. हम लोगों के पूर्व अन्य संगठनों ने इस निमित्त कार्य किया. जो कतिपय तकनीकी कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया. आगे पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकार पत्रकारिता के उन्नत मापदंड को स्थापित करने में दिन-रात लगे हुए हैं. बड़े से लेकर छोटे अखबारों , चैनलों से न केवल उनका जुड़ाव है. जो पत्रकारिता को मिशन बनाकर अपने जीवन को समर्पित करने का माद्दा भी रखते हैं. प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री, मुगलसराय विधायक, सचिव ऊर्जा एवं नगर विकास से निवेदन करते जिलाधिकारी चंदौली को जमीन आवंटित के लिए निर्देशित करें. चंदौली या भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की शहादत स्थली शहर में जमीन आवंटित करने की कृपा कराने की
जिससे पत्रकार आपस में धन संग्रह करके एक भवन का निर्माण करा सकें.

जिससे पत्रकारों को पत्रकार के लिए भटकना न पड़े. इस मौके पर चंदौली प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार बड़े बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम बाबू, महामंत्री चंचल यादव, अर्जुन आदि पदाधिकारी शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!