Current Date

धानापुर पुलिस ने गुम मोबाइल CEIR पोर्टल से खोजकर मालिक को सौंपा: दो माह में 10 मोबाइल बरामद कर चुकी है पुलिस, चोरी या गुम हो गया मोबाइल? चिंता न करें, CEIR पोर्टल तुरंत खोज देगा आपका फ़ोन, पढ़े खबर…..

|
Published on: 23 December 2025, 9:34 am IST
Subscribe

Jai tiwari —

चंदौली जनपद की धानापुर पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है..दिनांक 23.12.2025 को बरामद किए गए इस मोबाइल की अनुमानित कीमत 15000 रुपए बताई गई है, जिसे उसके मालिक को सौंप दिया गया.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर जनपद में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, हेड कांस्टेबल अनुराग गुप्ता, कांस्टेबल महेश तिवारी के नेतृत्व में धानापुर पुलिस को यह सफलता मिली.

आवेदक ने अपने खोए हुए मोबाइल की गुमशुदगी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई थी. इसी क्रम में, धानापुर पुलिस टीम ने पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर मोबाइल को बरामद किया. नियमानुसार, बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया. मोबाइल स्वामी आशुतोष यादव ने धानापुर पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

चोरी या गुम हो गया मोबाइल? चिंता न करें, CEIR पोर्टल तुरंत खोज देगा आपका मोबाइल फ़ोन —

अब मोबाइल फोन गुम होने पर उसको पाने के लिए थानों पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. न ही उसको सर्विलांस पर लगवाने की जरूरत है. इसके लिए सिर्फ केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए सीईआइआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर जाकर अपने गुम हुए माेबाइल फोन की शिकायत दर्ज करानी होगी.

इसमें एफआइआर की कापी व माेबाइल फोन का डिटेल भरना होगा. इसके बाद पुलिस कुछ ही दिनों बाद माेबाइल फोन को बरामद कर संबंधित को सौंप देगी.

अभी तक माेबाइल फोन गायब होने पर लोगों को उसे बरामद करने के लिए थानों पर एक प्रार्थना पत्र देना पड़ता था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र देकर उसको सर्विलांस पर लगवाकर बरामद कराने की मांग करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

अब केवल गुम हुए माेबाइल फोन की थाने में एक एफआइआर दर्ज करानी होगी. इसके बाद घर बैठे ही सीईआइआर पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी. इसमें एफआइआर की कापी अपलोड करके माेबाइल फोन का ईएमआइ नंबर व अपना नंबर आदि विवरण भरना होगा. अपना नाम व पता भी देना हाेगा.

इसके बाद जैसे ही आपका माेबाइल फोन चोरी करने वाला या उसे पाने वाला चलाएगा वैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिल जाएगी. पुलिस उसे बरामद कर लेगी.

ऐसे सीईआइआर पोर्टल पर जाकर दर्ज करें शिकायत

माेबाइल स्वामी को अपना माेबाइल गुम या चोरी होने के बाद सीईआइआर पोर्टल पर जाना होगा। वहां ब्लाक या लास्ट माेबाइल ट्रैक का विकल्प चुनना होगा. जहां एफआइआर की कापी और मोबाइल फोन का डिटेल्स भरना होता है. इसके बाद एक रिक्वेस्ट आइडी मिलती है. इससे जानकारी होती है कि शिकायत दर्ज हो गई.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!