Current Date

भारी वाहनों के लिए आज से बंद हो गया राजघाट पुल: 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगा मरम्मत कार्य, चार पहिया, ऑटो ई-रिक्शा का सामने घाट से होगा संचालन

|
Published on: 20 December 2025, 4:49 am IST
Subscribe

चंदौली/वाराणसी। मालवीय पुल (राजघाट पुल) पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के चलते 20 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस दौरान दिन-रात मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है.
यातायात पुलिस के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान नमो घाट से पड़ाव चौराहा तथा पड़ाव से नमो घाट की ओर केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। स्कूल बसों का संचालन सुबह 9 से 10 बजे तक नमो घाट से पड़ाव तथा दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव से नमो घाट की ओर अनुमन्य रहेगा। वहीं रामनगर की ओर से ऑटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस और स्कूल बसों का संचालन सामने घाट पुल से कराया जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों के अतिरिक्त राजघाट और सामने घाट पुल से सभी प्रकार के सवारी वाहन और हल्के व भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट पुल पर दोपहिया वाहनों और तय समय पर स्कूल बसों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रामा सेंटर और मालवीय चौराहे पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए विश्व सुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच स्थित लौटूबीर अंडरपास पर जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे बीएचयू और ट्रामा सेंटर आने वाले मरीजों को जाम से राहत मिल सके। चंदौली से वाराणसी और वाराणसी से चंदौली की ओर आने-जाने वाले हल्के व भारी मालवाहक वाहन और बसों को रामनगर चौराहे से टेंगड़ामोड़, विश्व सुंदरी पुल, डाफी टोल प्लाजा, अमरा-अखरी, मोहनसराय और पंचपेड़वा रिंग रोड के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा. यातायात पुलिस ने बताया कि स्कूल बसों के संचालन के दौरान संबंधित सर्किल प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही 19 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रैफिक का ड्राई रन भी कराया जाएगा. यातायात विभाग ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी सहायता के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर संपर्क किया जा सकता है.

अगला लेख

चंदौली में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा: प्रेस क्लब के भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र

चंदौली में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा: प्रेस क्लब के भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र

Chandauli News: वाराणसी के नमो घाट से मुगलसराय तक ‘अनऑफिशियल गार्ड्स’ का जाल! बिना वेरिफिकेशन सुरक्षा के भरोसे श्रद्धालु और पर्यटक

Chandauli News: वाराणसी के नमो घाट से मुगलसराय तक ‘अनऑफिशियल गार्ड्स’ का जाल! बिना वेरिफिकेशन सुरक्षा के भरोसे श्रद्धालु और पर्यटक

Chandauli News: चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी का तबादला: अयोध्या भेजें डीपीआरओ नीरज सिन्हा, चंदौली के नए डीपीआरओ होंगे अविनाश कुमार

Chandauli News: चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी का तबादला: अयोध्या भेजें डीपीआरओ नीरज सिन्हा, चंदौली के नए डीपीआरओ होंगे अविनाश कुमार

गंगा दशहरा पर काशी में उतरी आस्था की अनुपम छटा, दशाश्वमेध घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब

गंगा दशहरा पर काशी में उतरी आस्था की अनुपम छटा, दशाश्वमेध घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब

मुगलसराय को मिले नए एसडीएम राजीव मनोहन सक्सेना, अब ईओ और एसडीएम दोनों पदों की संभालेंगे जिम्मेदारी: अनुपम मिश्रा के तबादले के बाद लिया चार्ज- जाने कौन हैं 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव

मुगलसराय को मिले नए एसडीएम राजीव मनोहन सक्सेना, अब ईओ और एसडीएम दोनों पदों की संभालेंगे जिम्मेदारी: अनुपम मिश्रा के तबादले के बाद लिया चार्ज- जाने कौन हैं 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव

पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने फिर शुरू करेगा अभियान. एसडीएम अनुपम मिश्रा बोले- सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रहेगा

पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने फिर शुरू करेगा अभियान. एसडीएम अनुपम मिश्रा बोले- सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रहेगा
error: Content is protected !!