Current Date

सकलडीहा कोतवाली में बीट दरोगा फरियादियों को दे रहे गाली, वीडियो हुआ वायरल, दूसरे दारोगा जी चाप रहे बैठे-बैठे चना, कहां गई सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस की नीति?

|
Published on: 19 December 2025, 9:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सकलडीहा कोतवाली एक बार फिर चर्चा में है. यहां तैनात बीट दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह फरियादियों से अभद्र भाषा में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को बुधवार का बताया जा रहा है.

वीडियो में देखा जा रहा है कि दरोगा कुर्सी पर बैठकर फरियादियों से बात कर रहे हैं और कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे हैं. मौके पर मौजूद एक अन्य उप-निरीक्षक, जिनका नाम जय प्रकाश दुबे बताया जा रहा है, पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई आपत्ति जताते नजर नहीं आ रहे हैं. इस व्यवहार को लेकर आमजन में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे स्वयं सुबह से शाम तक फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं और उन्हें गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनके मातहतों का व्यवहार विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है. वायरल वीडियो ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कितनी प्रभावी है. आरोप यह भी है कि सकलडीहा कोतवाली में अनुशासन की स्थिति ठीक नहीं है और प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव अपने अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं. फरियादियों का कहना है कि बीट स्तर पर तैनात दरोगा का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं है, जिससे आम लोग थाने जाने से कतराते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच इस तरह का वीडियो सामने आना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल वायरल वीडियो के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. आमजन की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस पर जनता का भरोसा बना रहे.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!