Current Date

डीडीयू नगर में कोहरे की रेलवे पर जबरदस्त असर: देरी से चल रही दो दर्जन से अधिक ट्रेनें, रेलवे ने यात्रियों से किया आग्रह— लाइव रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें

|
Published on: 18 December 2025, 5:22 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—घने कोहरे की वजह से विसिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिसका कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. कोहरे के कारण हावड़ा से आने वाली कई ट्रेनें 23 से 24 घंटे की देरी से चल रही हैं. करीब दो दर्जन ट्रेनें अपनी तय समय से देर चल रही हैं. रेलवे ने बताया है कि पूर्व दिशा की ट्रेनें गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. साथ ही यह भी कहा गया है कि “लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री समय में बदलाव को ध्यान में रखें. किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें.”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से गुजरने वाली कौन-कौन सी ट्रेनें कितनी देरी से चल रही हैं? देखें —

भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी 4 घंटे तो नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस साढ़े छः घंटे लेट रही. ऐसे में यात्री ठंड में स्टेशन पर कांपते हुए ट्रेन का इंतजार करते रहे. मैसूर दरभंगा स्पेशल फेयर 23 घंटे, हावड़ा -देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे, राजेंद्र नगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही. इसी तरह दानापुर -एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे लेट रही. दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही. वहीं एसएमवीटी बेंगलुरू – दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, ऋषिकेश -हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा घंटे, कामाख्या -दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल ढाई घंटे, डिब्रूगढ़ -मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सवा घंटे बिलम्ब रही. वहीं कोयंबटूर धनबाद स्पेशल फेयर 14 घंटे, कालका -हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे लेट रही.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!