Current Date

चन्दौली में निजी अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, सदर कोतवाली थाने में जमकर हुआ हंगामा- लगे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, नतमस्तक दिखी चंदौली पुलिस

|
Published on: 17 December 2025, 6:29 pm IST
Subscribe

चन्दौली—जिले के एक निजी हॉस्पिटल के संचालक और राज्य महिला आयोग की सदस्य के बीच हुए विवाद ने देर रात बड़ा रूप ले लिया. विवाद की जानकारी मिलते ही अस्पताल संचालक के समर्थक बड़ी संख्या में सदर कोतवाली पहुंच गए और वहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. अचानक हुई इस नारेबाजी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल संचालक अपने समर्थकों के साथ काफी देर तक कोतवाली में मौजूद रहे. इस दौरान “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अब तक जिले में लूट-हत्या या कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक पार्टी द्वारा इस तरह के नारेबाजी का मामला सामने आ रहा था, लेकिन एक निजी अस्पताल के समर्थकों द्वारा इस तरीके की नारेबाजी चंदौली पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी राजनीतिक दल द्वारा इस तरह की नारेबाजी की जाती तो मामला अलग होता, लेकिन एक निजी अस्पताल से जुड़े लोगों का इस तरह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. चर्चा है कि जिले में दो आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के बावजूद ऐसी स्थिति बनना चिंताजनक है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाद की वजह और नारेबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अब देखना होगा कि आगे पुलिस इन नारेबाजी करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!