Current Date

Ghazipur News : राजकीय सम्मान के साथ हुआ दारोगा का अंतिम संस्कारः गाज़ीपुर में पुलिस अधिकारियों ने दी सलामी, बहराइच सड़क हादसे में SI की हुई थी मौत

|
Published on: 11 December 2025, 5:57 am IST
Subscribe
फ़ाइल फोटो —

गाजीपुर जिले के नवली गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता (28) का उनके पैतृक श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गय. राहुल की मंगलवार सुबह बहराइच में ड्यूटी से क्वार्टर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी.

रोते-बिलखते परिजन —

दारोगा को सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र सलामी दी गई. इस दौरान पुलिस कर्मियों, अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौराम पिता मनोज गुप्ता ने बेटे को मुखाग्नि देते ही माहौल गमगीन हो उठा. इसके पूर्व हादसे में मृत उपनिरीक्षक का पार्थिव शरीर बहराइच से सड़क मार्ग से मंगलवार की देर रात घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई. बुधवार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. फूलों से सजी अर्थी को डबडबाई आंखों से देखते हुए पत्नी श्वेता ने कहा कि हमके कहां छोड़ के चल गईला,अर्थी पर लेटे पति को सोना कहकर जब पत्नी ने कहा कि हमहू दरोगा बनब, हमके काहे छोड़ के गईला…तो मौजूद लोगों की आखें भर आईं। बता दें कि जिले के नवली गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता 2023 बैच के उपनिरीक्षक थे. वह बहराइच के मोतीनगर थाना अंतर्गत जालीमनगर चौकी पर तैनात थे. सोमवार की रात ड्यूटी कर अपने क्वार्टर पर बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से गंम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे. उन्हें लखनऊ मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। राहुल की शादी अप्रैल 2024 में तरावं निवासी श्वेता से हुई थी. वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। पिता घर पर ही किराना की दुकान चलाते हैं. परिजनों ने बताया कि छोटी बहन ज्योति की शादी फरवरी 2026 में मुहम्मदपुर में तय थी। बहन के हाथ पीले करने से पहले ही राहुल दुनिया छोड़ गया। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक आबिद अली, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलापंचायत सदस्य मनीष पांडेय, लल्लन सिंह समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!