Current Date

सनबीम स्कूल मुगलसराय में ‘अभिव्यक्ति–2025’ की सांस्कृतिक झंकार: शास्त्रीय संगीत–नृत्य और नाट्य मंचन ने बांधा समा, बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को कर दिया मंत्रमुग्ध

|
Published on: 8 December 2025, 2:27 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय में बीते शनिवार वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति–2025’ का रंगारंग आयोजन बेहद गरिमामय और सांस्कृतिक सौंध के बीच संपन्न हुआ। लोक संस्कृति, कला, संगीत और नृत्य की विविध छवियों को समेटता यह उत्सव विद्यालय के बीस वर्ष की शैक्षणिक उत्कृष्टता का भव्य उत्सव बना, जिसमें 200 से अधिक बच्चों ने गत एक माह तक मुंबई के ख्याति प्राप्त भरतनाट्यम विशारद महेश आर. पांडे के निर्देशन में प्रशिक्षण लेकर मंच पर अपनी श्रेष्ठतम प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दीपक मधोक, चेयरपर्सन सनबीम ग्रुप, कर्नल अमर सिंह (सी.ओ. एनसीसी 91 यूपी बटालियन), व्यवसायी सतीश जिंदल, समाजसेवी डॉ. ओ.पी. सिंह, विकास गर्ग तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं 8 दिसंबर के पुरस्कार समारोह का उद्घाटन बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह और विशेष न्यायाधीश श्री राम बाबू यादव ने किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया, डायरेक्टर श्वेता कानूडिया, एडिशनल डायरेक्टर श्रुति अग्रवाल, प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी और उप-प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने अतिथियों का पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया। समारोह में हेडमिस्ट्रेस वसुंधरा ऋषि, डॉ. गुंजन सिंह, को-ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, मनीष पांडे, शिक्षक–शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति–2025’ ने कला, संस्कृति, संगीत और शिक्षा का ऐसा समृद्ध संगम प्रस्तुत किया, जिसने यह साबित किया कि सनबीम स्कूल मुगलसराय लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

शास्त्री संगीत की आध्यात्मिक गूंज —

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की सधी हुई प्रस्तुति से हुई, जिसने सभागार को आध्यात्मिक माधुर्य से भर दिया। राग दरबारी पर आधारित ‘गुरु वंदना’—“जो गुरु कृपा करे, कोटिन पाप कटे…”—ने पूरे हाल में भक्तिमय वातावरण रच दिया। इसके बाद राग जौनपुरी में प्रस्तुत “मातेश्वरी वीणेश्वरी सुन ले हमारी प्रार्थना” गीत पर लाइव गायन और नृत्य की संयुक्त प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘उस पार’ नाटक ने छुआ दर्शकों का मन—

छात्रों की भावपूर्ण अभिनय क्षमता तब दिखी जब मंच पर नाटक ‘उस पार’ जीवंत हुआ। संवाद, भाव-भंगिमा, प्रकाश–संगीत और मंच संयोजन ने कथा को प्रभावी रूप में उकेरा। बाल कलाकारों के अभिनय ने दर्शक दीर्घा में गहरी संवेदना और तालियों की गूंज एक साथ भर दी।
मुख्य अतिथि डॉ. दीपक मधोक ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एक छोटे कमरे से शुरू हुई सनबीम की यात्रा आज 27 विद्यालयों और 36,000 छात्रों तक पहुँचकर शिक्षा की नई मिसाल पेश कर रही है। उन्होंने सनबीम मुगलसराय की निदेशिका श्वेता कानूडिया और प्रबंधन टीम को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए विशेष बधाई दी।“20 वर्षों के विश्वास का उत्सव”—डायरेक्टर श्वेता कानूडिया

“20 वर्षों के विश्वास का उत्सव”—डायरेक्टर श्वेता कानूडिया—

अपने स्वागत भाषण में डायरेक्टर श्वेता कानूडिया ने अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा का उत्सव है। विद्यालय पाठ्य-सहगामी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नए-नए मंच उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। थिएटर निर्देशक महेश आर. पांडे ने कहा कि थिएटर बच्चों में अनुशासन, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास विकसित करने वाली सच्ची साधना है।
प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने वर्षभर की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर कहा कि ‘अभिव्यक्ति–2025’ वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को प्रकट करने वाला बहुआयामी मंच है।
8 दिसंबर को श्रीमती ऋतु मैम के निर्देशन में छात्रों ने विलियम शेक्सपीयर पर आधारित प्रभावी नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। मंच सज्जा, संवाद और अभिनय ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।
इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!