Current Date

डीडीयू जंक्शन की पार्किंग में मची है मनमानी की लूट.कमर्शियल विभाग की अनदेखी से यात्रियों की जेब पर डाका…

|
Published on: 7 December 2025, 6:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दोपहिया पार्किंग को लेकर भ्रष्टाचार खुलेआम पांव पसारे हुए है. कमर्शियल विभाग की ढिलाई और मिलीभगत के आरोपों के बीच पार्किंग ठेकेदार पर मनमानी वसूली का गंभीर आरोप लगा है. यात्रियों से बिना तय शुल्क और बिना प्रिंटेड अमाउंट की रसीद के मनचाहा पैसा वसूला जा रहा है, लेकिन इसकी जांच पड़ताल करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां दिखाई नहीं देता. यात्रियों का कहना है कि पार्किंग ठेकेदार बिना रेट लिस्ट दिखाए अलग-अलग रकम मांगता है. जो रसीद दी जाती है, उस पर शुल्क का स्पष्ट उल्लेख नहीं होता, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि रसीद असली है या नकली. इसके बावजूद कमर्शियल विभाग का निरीक्षण अमूमन न के बराबर है. आरोप है कि सीएसजी स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर ही यह मनमानी लंबे समय से चल रही है. स्थानीय यात्रियों और संगठनों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग पर वसूली की जांच कराई जाए, ठेकेदार की रसीद और शुल्क प्रणाली का ऑडिट किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा हो. यात्रियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा को “कमाई का अड्डा” बना देना गंभीर लापरवाही है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!