Current Date

बडौदा यूपी बैंक शाखा में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान को युवक ने मारी थप्पड़: नशे में धुत था युवक, पीआरडी जवान के तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

|
Published on: 3 December 2025, 6:09 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— अलीनगर थाना इलाके के बडौदा यूपी बैंक कुछमन शाखा में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान को नशे में धुत एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया. घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने नशे में धुत युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. अलीनगर पुलिस ने संबंधित मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के बडौदा यूपी बैंक कुछमन शाखा पर मंगलवार को पीआरडी जवान सीताराम तैनात थे. इसी दौरान माटीगांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह शराब के नशे में धुत होकर बैंक के गेट पर पहुंचा. किसी बात को लेकर बैंक गेट पर मौजूद पीआरडी के जवान को थप्पड़ जड दिया. यह नज़ारा देख बैंक कर्मियों ने किसी प्रकार बीच बचाव किया. आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया. सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने थप्पड़ जड़ने वाले नशे में धुत युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई. संबंधित मामले में युवक के खिलाफ अलीनगर पुलिस ने कार्रवाई किया. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि नशे की हालत में युवक ने पीआरडी जवान से हाथापाई किया था. जिसका चालान कर दिया गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!