Current Date

युवक की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जलीलपुर चौकी घेरा, हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग, किया सड़क जाम

|
Published on: 1 December 2025, 7:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली —मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रोहित निषाद की हत्या के खुलासे और हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर सोमवार की दोपहर ग्रामीणों जलीलपुर चौकी के सामने मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया. दर्जनों महिलाएं व पुरुष नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन देते हुवे समझा बुझाकर जाम को खुलवाया.

चौकी के बाहर जुटे ग्रामीण —

बता दें मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया बंधा रोड़ स्थित एक प्लांट में कल यानी रविवार की सुबह रोहित की लाश मिली थी. उसकी स्कूटी कुछ दूरी पर खड़ी थी. शव पर चोट के निशान थे लेकिन स्कूटी पूरी तरह सुरक्षित थी. शव पड़ा देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृतक के स्वाजन का कहना है कि रोहित को शनिवार शाम को मढ़िया स्थित वृंदावन लान में गया था. मिर्जापुर के चुनार से बारात आई थी उसी में सरिक होने के लिए वह गया था. रोहित की स्कूटी से गया था. रात को वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा. रविवार सुबह मढ़िया बंधा रोड़ स्थित एक प्लांट में शव पड़ा होने की सूचना मिली. वहां पहुंचे तो पता लगा कि शव रोहित का है. पुलिस ने मौके पर जांच की और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए. रोहित हत्याकांड खुलासे और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने लेकर सोमवार की दोपहर सेंकड़ो ग्रामीण जलीलपुर चौकी पर पहुँच गये और घटना के खुलासे की मांग करने लगे.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली
error: Content is protected !!