Current Date

चंदौली के अपराध जगत में गाजीपुर की छाया: एक दशक से लगातार सामने आ रहा खतरनाक नेटवर्क, जाने जिले में कब और कहां गाजीपुर के शूटरों ने वारदात को दिया है अंजाम —–

|
Published on: 22 November 2025, 9:13 am IST
Subscribe
ads

Report – Jai tiwari

चंदौली: पूर्वांचल में सक्रिय अपराधी नेटवर्क का खाका खंगालें तो चंदौली जिले में बीते एक दशक के अधिकांश संगीन मामलों की डोर लगातार गाजीपुर से जुड़ती दिखाई देती है. हाल के हाई-प्रोफाइल मामलों ने इस पैटर्न को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
सबसे ताज़ा उदाहरण मुगलसराय में जिम संचालक की हत्या है, जिसमें पुलिस की जांच गाजीपुर के पेशेवर शूटरों तक पहुंची. इसी कड़ी में धानापुर में मुट्टून यादव की हत्या भी शामिल है, जहां शुरुआती छानबीन में गाजीपुर के अपराधियों की संलिप्तता खुलकर सामने आई. इन दोनों मामलों ने स्पष्ट कर दिया कि चंदौली में घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह अक्सर गाजीपुर से संचालित होते हैं या वहीं से भाड़े के शूटर बुलाए जाते हैं.
साल 2023 बलुआ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर कार लूट ली गई थी. इस घटना में शामिल बदमाशों के गाजीपुर से संबंध होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दो जिलों के अपराध नेटवर्क पर विशेष नजर रखना शुरू किया. यह वारदात भी पुलिस की इस समझ को मजबूत करती है कि संगठित गिरोह लगातार जिलों की सीमाओं का इस्तेमाल सुरक्षित पनाहगाह की तरह कर रहे हैं.
जांच में सामने आए डेटा के अनुसार, पिछले दस वर्षों में चंदौली में हुए अधिकांश बड़े अपराध—चाहे वह हत्या हो, लूट हो या रंगदारी—अक्सर गाजीपुर के अपराधियों से जुड़े पाए गए. चर्चित सपन डे हत्याकांड हो या पहलवान यादव के हत्या के तार भी कहीं न कहीं गाजीपुर से जुड़े थे. केवल महरौरा में हुए चर्चित पंकज सिंह हत्याकांड में शूटर जौनपुर से थे, लेकिन बाकी लगभग सभी मामलों में पुलिस की जांच गाजीपुर जिले की ओर ही मुड़ती रही है.
सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि चंदौली की भौगोलिक स्थिति भी अपराधियों के लिए अनुकूल है. गाजीपुर की नजदीकी, सीमा क्षेत्रों की गतिविधियां और गिरोहों के पुराने नेटवर्क अपराधियों को लगातार सक्रिय बनाए रखते हैं. पुलिस अब ऐसे मामलों में इंटर-डिस्ट्रिक्ट समन्वय बढ़ाने पर जोर दे रही है ताकि दोनों जिलों के बीच सक्रिय अपराध चक्र को तोड़ा जा सके.
जिले में बढ़ती घटनाओं और गाजीपुर कनेक्शन ने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद पुलिस अब आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त अभियानों को बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!