Current Date

60 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तारः DDU जंक्शन पर रुपए से भरे बैग के साथ पकड़ा गया युवक, हवाला कारोबार और आभूषणों की खरीद-फरोख्त में पैसा खपाने की आशंका

|
Published on: 13 November 2025, 8:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 60 लाख नकद के साथ पकड़ा गया है. इस मामले में बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने प्रेस वार्ता कर बरामद रकम के संबंध में बताया कि युवक के पास से 500 रुपये के नोटों की गिड्डी बरामद हुई है. उसने पूछताछ में अपना नाम आयुष राज बताया. पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह यह रकम लेकर वाराणसी से सासाराम की ओर जा रहा था। यहां पैसा एक व्यक्ति को देना था. युवक बिहार से ट्रेन द्वारा यह रकम लेकर आसाराम की दिशा में जा रहा था. टीम को युवक पर शक उस समय हुआ जब वह प्लेटफार्म पर बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. पूछताछ के दौरान वह रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, जीएसटी बिल या लेन-देन का प्रमाण नहीं दिखा सका.

जानकारी के अनुसार बीती देर रात को आरपीएफ और जीआरपी एक साथ मिलकर स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान चेकिंग कर रही टीम को डीडीयू जंक्शन के फूट ओवर ब्रिज पर एक युवक बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में टहलते हुए दिखाई दिया. युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो, बैग में नोटों की गड्डियां देखकर आरपीएफ जीआरपी के होश उड़ गए. युवक को नोटों से भरे बैग के साथ थाने लाई.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि इतनी बड़ी रकम हवाला कारोबार या सोने-चांदी के बिना बिल खरीदी-बिक्री से जुड़ी हो सकती है. कई कारोबारी टैक्स चोरी और अवैध व्यापार के लिए हवाला रैकेट का सहारा लेते हैं, जिसके माध्यम से नकदी एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाई जाती है. आरपीएफ और जीआरपी अब इस रकम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हैं. पुलिस ने पकड़े गए युवक से उसके संपर्क सूत्रों और संभावित कारोबारी नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, मोबाइल कॉल डिटेल और यात्रा रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बरामद रकम को जब्त कर आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा बिहार से कहां और किसके लिए लाया जा रहा था.
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में नकद ले जाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस तरह की कार्रवाई से हवाला कारोबार और बिना बिल व्यापार करने वालों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!