Current Date

प्रेम में निराश प्रेमी युगल ने दीरेहु पहाड़ी पर खाया जहर, दोनों की हालत नाजुक, ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज, हाल में ही जेल से छूट कर आया था प्रेमी

|
Published on: 13 November 2025, 4:52 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के दीरेहु पहाड़ी पर गुरुवार की सुबह एक प्रेमी युगल के जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने से सनसनी फैल गई. सुबह की सैर और दौड़ लगाने निकले युवकों ने जब दोनों को जमीन पर गिरा हुआ देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने दोनों को अचेत अवस्था में जिला संयुक्त अस्पताल चकिया में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान दीरेहु निवासी राज सोनकर के रूप में हुई है, जबकि युवती पास के ही एक वार्ड की बताई जा रही है. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवारों की रजामंदी न मिलने से दोनों के बीच लगातार तनाव चल रहा था. बताया जा रहा है कि राज सोनकर ने पूर्व में युवती को भगाकर ले गया था, जिस पर परिजनों की तहरीर पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था. 2 अगस्त को आरोपी प्रेमी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी. युवक हाल ही में मार्च माह में जेल से रिहा हुआ था.

गुरुवार की सुबह दोनों एक बार फिर मिले और दीरेहु पहाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की. घटनास्थल से पुलिस ने जहरीली दवा का रेपर भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है.

सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच गहरा लगाव था, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते ये कदम उठाया गया.

चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. वहीं, घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और बड़ी संख्या में लोग ट्रामा सेंटर वाराणसी में दोनों की स्थिति जानने पहुंच रहे हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था फर्जी शेयर मार्केट नेटवर्क, मुख्य संचालक समेत 12 गिरफ्तार

Chandauli Crime: लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था फर्जी शेयर मार्केट नेटवर्क, मुख्य संचालक समेत 12 गिरफ्तार

Chandauli Crime: जमीनी विवाद में देर रात हवाई फायरिंग का आरोप, सूचना पर दौड़ी धानापुर पुलिस; जांच में मामला संदिग्ध

Chandauli Crime: जमीनी विवाद में देर रात हवाई फायरिंग का आरोप, सूचना पर दौड़ी धानापुर पुलिस; जांच में मामला संदिग्ध

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
error: Content is protected !!