Current Date

सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षक हुए घायल, चंदौली से शहाबगंज लौटते समय हुआ हादसा

|
Published on: 12 November 2025, 5:11 am IST
Subscribe

शहाबगंज: बुधवार की सुबह चंदौली से लौटते समय विशुनपुरा के पास सड़क पर पानी और मिट्टी जमा होने से दो शिक्षक हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण स्थल पर धूल-मिट्टी जमा होने के कारण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी गिराया जाता है. बुधवार को भी सड़क पर पानी गिरने के बाद सतह फिसलन भरी हो गई थी.

इसी दौरान शहाबगंज ब्लॉक के सारिंगपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक प्रदीप यादव और विनोद कुमार स्कूटी से चंदौली से स्कूल के लिए लौट रहे थे. जैसे ही वह विशुनपुरा के पास पहुंचे, स्कूटी फिसल गई और दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में दोनों को चोटें आईं.

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

घायल शिक्षक

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर अक्सर धूल और पानी जमा रहने से सड़क फिसलन भरी बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है. लोगों ने संबंधित निर्माण कंपनी से फिसलन रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!