Current Date

ट्रेन से कटे राजगीर मिस्त्री की इलाज के दौरान हुईं मौत, कल तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर हुआ था बाइक सवार मिस्त्री

|
Published on: 10 November 2025, 8:40 am IST
Subscribe

चंदौली: सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र कवरुआ गांव का रहने वाला राजगीर मिस्त्री सुभाष बिंद (40) पुत्र राम बचन बिंद रविवार देर शाम किसी अज्ञात ट्रेन से कटा हुआ गंभीर अवस्था में तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. गंभीर अवस्था में पड़े बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल चंदौली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था. ट्रामा सेंटर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर था. मृतक मकान निर्माण में सरिया बांधने और सेंटरिंग का काम करता था. रोज की भांति वह रविवार को धीना इलाके से काम करके लौट रहा था. तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप फाटक बंद होने के दौरान बगल से गुजर रहा था. उसी समय ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में नई बाजार चौकी इंचार्ज विजय राय ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रक पर ट्रेन से कटा हुआ बाइक सवार युवक पड़ा है. मौके पर पहुंच कर युवक को अस्पताल भेजा गया, देर रात ट्रामा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया. पूरी घटना की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!