Current Date

चंदौली में पुलिस विभाग में फेरबदल: कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी, बाहरी जनपदों से आए दारागोओं को भी मिला मौका- जाने किसी कहां मिली पोस्टिंग

|
Published on: 9 November 2025, 1:32 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने रविवार को व्यापक फेरबदल किया. इस दौरान कई उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. साथ ही हाल ही में जिले से बाहर से आए उपनिरीक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपकर खुद को साबित करने का मौका दिया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना सैयदराजा में तैनाती दी गई है, वहीं गिरीश बल्लभ शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना इलिया भेजा गया है. अभिमन्यु राय को पुलिस लाइन से सकलडीहा थाना के अंतर्गत ड़ेढ़ावल चौकी का प्रभार दिया गया है. प्रभुनाथ यादव को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना शहाबगंज भेजा गया है.

इसी प्रकार हरिमोहन राम को थाना नौगढ़, चंदेश्वर सिंह को थाना धानापुर, मंशा भारती को भी थाना नौगढ़, शिवानंद को थाना नौगढ़, लालभर यादव और राजेश कुमार दोनों को थाना सैयदराजा, उमेश कुमार और कमल कुमार को थाना कंदवा, मुखलाल कन्नौजिया को यातायात विभाग, यशवंत सिंह को थाना बलुआ तथा कृपा शंकर यादव, रणजीत बहादुर और अन्य अधिकारियों को क्रमशः सकलडीहा व शहाबगंज में नई तैनाती दी गई है.

एसपी आदित्य लांघे ने कहा कि यह फेरबदल पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ व जिम्मेदार बनाने के लिए किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अधिकारी पूरी निष्ठा और तत्परता से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!