Current Date

भारतमाला सड़क परियोजना में लगे फोरमैन क़ी मौत, लोहे की प्लेट गिरने से हुआ हादसा

|
Published on: 6 November 2025, 2:36 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली : शहाबगंज थाना क्षेत्र के टिर्रो गांव स्थित कर्मनाशा नदी पर बन रहे पुल पर गुरुवार को कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य में लगे फोरमैन की लोहे की भारी प्लेट गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमचंद शर्मा (50 वर्ष), मूल रूप से कोलकाता नौहाटी का निवासी था और भारतमाला सड़क परियोजना में फोरमैन के पद पर कार्यरत था. गुरुवार को वह पुल निर्माण स्थल पर कार्य की देखरेख कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक लोहे की प्लेट गिर गई, जो सीधे उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की जानकारी संबंधित विभाग व परिजन को दे दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत
error: Content is protected !!