Current Date

डीडीयू जंक्शन पर 16 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया हवाला सिंडिकेट के लिए काम करने वाला कोरियर बॉय, बिहार चुनाव कनेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां- जाने क्या है पूरा मामला….

|
Published on: 5 November 2025, 7:38 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (Pandit Deendayal Upadhyay Railway Station) पर मंगलवार क़ी देर रात जीआरपी और आरपीएफ (GRP and RPF) की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 16 लाख रुपये नकद (16 lakh cash) बरामद हुए. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला के जरिए बिहार चुनाव (Bihar elections) में खर्च करने के लिए ले जाई जा रही थी. पकड़ा गया युवक हवाला सिंडिकेट के लिए कोरियर बॉय (courier boy) के तौर पर काम करता है. हालांकि इस मामले में दोपहर तक जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई थी.
पीडीडीयू आरपीएफ पोस्ट प्रभारी पी.के.रावत के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान फूड ओवर ब्रिज (food over bridge) पर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर जब पूछताछ की गई तो वह घबराने लगा. उसकी तलाशी लेने पर बैग से नकदी भरे बंडल मिले. युवक ने अपना नाम आशीष कुमार, निवासी गया क़स्बा (Bihar) बताया. पुलिस ने मौके पर नकदी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ में आशीष रकम के स्रोत और गंतव्य को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इस पर टीम ने आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों को सूचना दे दी है. दोपहर तक युवक से लगातार पूछताछ जारी रही. अधिकारियों का कहना है कि रकम के स्रोत, भेजने वाले और प्राप्तकर्ता की जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि क्या रकम किसी राजनीतिक गतिविधि या चुनावी खर्च से जुड़ी हुई है. फिलहाल पूरी राशि को सील कर आयकर विभाग के सुपुर्द करने की तैयारी चल रही है. वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक अकेला था या किसी गिरोह का हिस्सा.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!