Current Date

मुगलसराय पीपी सेंटर में कर्मचारियों की मनमानी, मुफ्त सेवा के नाम पर वसूली का आरोप… जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 27 October 2025, 8:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। सरकार जहां प्रसव और मातृ-शिशु देखभाल को लेकर मुफ्त सेवाओं का दावा करती है, वहीं मुगलसराय के पीपी सेंटर (PP Centre Mughalsarai )पर निःशुल्क सेवा देने वाली दाइयों (Hospital staff) की वसूली का मामला सामने आया है. प्रसव कराने के बाद मरीजों के तीमारदारों से 1500 की मांग और बाहर से मेडिकल उपकरण मंगाने का आरोप लगा है.

सूत्रों के अनुसार, पीपी सेंटर की दाई चंदा और अन्य स्टाफ पर प्रसव के बाद मरीजों के परिजनों से रुपये मांगने और दबाव बनाने के आरोप हैं. बताया गया कि पैसे की यह वसूली कई कर्मचारियों की “साझेदारी” में होती है. आरोप यह भी है कि मरीजों को अस्पताल के भीतर उपलब्ध सुविधाओं के बजाय बाहर से मेडिकल इक्यूपमेंट्स और दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है.

कुछ महीने पहले दाई चंदा का पैसे की मांग और तीमारदारों से झगड़ा करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद उसे एक सप्ताह तक अस्पताल से निलंबित रखा गया था, लेकिन बाद में फिर सेवा में बहाल कर दिया गया. स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि निःशुल्क सेवा देने वाली दाइयां (Hospital staff) अब सुरक्षित वसूली एजेंट बन चुकी हैं. वहीं अस्पताल प्रशासन मामले पर चुप्पी साधे हुए है. स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से पीपी सेंटर की कार्यप्रणाली की जांच की मांग की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!