Current Date

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

|
Published on: 29 March 2026, 5:23 pm IST
Subscribe

चंदौली—जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार हुए रेल और सड़क हादसे में एक युवक समेत वृद्ध की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और कंदवा थाना क्षेत्र में हुई है. पहली घटना पंडित दीनदयाल जंक्शन पर रविवार की सुबह डाउन उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वह विपरित दिशा से ट्रेन के रवाना होने पर सवार हो रहा था. इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया. डीडीयू जीआरपी ने शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई जुटी गई. जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को डाउन की उद्यना एक्सप्रेस पहुंची. इस दौरान ट्रेन जैसे ही अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना होने लगी, विपरित प्लेटफार्म संख्या तीन से 26 वर्षीय युवक सवार होने लगा, लेकिन बोगी की हैंडिल से हाथ छूट जाने के कारण गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के नेहरूनगर रहने वाले वीरेंद्र कुमार शर्मा का पुत्र रचित शर्मा (26) के रूप में हुईं. जीआरपी ने शव पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी. परिजनों के आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी. दूसरी घटना कंदवा थाना क्षेत्र के औरैया गांव के समीप सैयदराजा जमानिया मार्ग पर रविवार की सुबह मोटरसाइकिल की चपेट में मुनेश्वर राम घायल हो गए. ग्रामीण एवं परिजन आनन फानन में गंभीर वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. क्षेत्र के औरेया गांव निवासी 72 वर्षीय मुनेश्वर राम घर से निकलकर जमनिया- सैयदाराजा मार्ग को रविवार को पार कर रहे थे उसी समय दुर्घटना के शिकार हो गए.

अगला लेख

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

रूंगटा स्टील की डीलर मीट में गुणवत्ता और तकनीक पर जोर, 200 से अधिक डीलर्स जुटे

रूंगटा स्टील की डीलर मीट में गुणवत्ता और तकनीक पर जोर, 200 से अधिक डीलर्स जुटे
error: Content is protected !!