Current Date

व्यासनगर रेलवे ट्रैक पर बैठा था युवक, अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कटा दांया पैर, हरियाणा से जा रहा था बिहार

|
Published on: 29 October 2025, 8:15 am IST
Subscribe

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर बैठे एक युवक का दांया पैर कट गया. गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान आरा बिहार निवासी के रूप में हुई. मौके पर पहुँचे रेलवे स्टाफ ने RPF टीम को घटना की सूचना दी. आरपीएफ मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटऱ वाराणसी (Varanasi Trauma Center) रेफर कर दिया गया.

गया बिहार का रहने वाला विकास हरियाणा एक फैक्ट्री में नौकरी करता है. दिल्ली एक स्पेशल ट्रेन से वह बिहार जा रहा था. व्यासनगर के पास सिग्नल न मिलने से ट्रेन खड़ी थी. विकास बगल वाले रेलवे ट्रैक पर बैठा था. अचानक इस ट्रैक पर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई. ट्रेन की चपेट में आने से उसका दांया पैर कट गया. आनन-फानन आरपीएफ कर्मियों ने एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस के आने में विलंब हुआ तो प्राइवेट ऑटो से गंभीर युवक को लेकर मुगलसराय राजकीय महिला अस्पताल पहुंच गए. यहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में विकास नगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुमन ठाकुर ने बताया युवक का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. घर वालों को सूचना दे दी गई है. अस्पताल में देख-रेख के लिए आरपीएफ टीम को लगाया गया है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!