Current Date

सकलडीहा–अलीनगर मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा: बुलेट की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रहे युवक मौत, दूसरा घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज

|
Published on: 13 February 2026, 4:33 am IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर-सकलडीहा मार्ग स्थित चकरिया गांव के पास गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने पैदल सड़क पर जा रहे दो युवको को जोरदार टक्कर मार दी. पैदल चल रहे एक युवक दूर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया जबकि दूसरे युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जिसका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरिया गांव निवासी अमित सिंह (36) और व सम्राट सिंह (41) अपने गांव से कुछमन बाजार सामान लेने जा रहे थे. इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से अलीनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने दोनों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने एंबुलेंस के मदद से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए. जहां चिकित्सकों ने अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि सम्राट सिंह को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद बुलेट सवार बुलेट छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी गई. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बुलेट सवार की तलाश की जा रही है. बुलेट पर बनारस का नंबर अंकित है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!