Current Date

चंदौली में दर्दनाक हादसा : रील बनाते समय बेकाबू मोटरसाइकिल कंटेनर में घुसी, एक की मौत, दूसरा गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

|
Published on: 5 February 2026, 11:25 am IST
Subscribe

चंदौली— जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे जगदीश सराय गांव के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार बाइक कंटेनर में पीछे से घुस गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर किशोर को जिला अस्पताल लाया गया. जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतक दोनों आपस में मामा-भांजा बताए गए हैं. मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुड़ गई.

दुर्घटना के बाद गंभीर किशोर —

मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर एकली गांव निवासी मनीष कुमार (22) पुत्र राम वृक्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल किशोर मिर्जापुर के करवा गांव का रहने वाला संजीत (12) बताया गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवा दिया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!