Current Date

युवती को लेकर विवाद में चला लाठी-डंडा, घायल अधेड़ की मौत के बाद भभूआर गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

|
Published on: 8 November 2025, 4:35 pm IST
Subscribe

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत (भभूआर) गांव में रिश्तेदारी के एक युवती को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद अब जानलेवा झगड़े में बदल गया. गुरुवार की देर शाम हुए लाठी-डंडे के संघर्ष में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार रात वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और तनाव बढ़ने लगा. एहतियातन बबुरी, शहाबगंज और चकिया थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर तक हंगामा किया. मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने परिजनों को 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शांत हुए और शवदाह के लिए राजी हुए.

इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में बबुरी पुलिस ने पहले ही धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे, जिसमें अधेड़ व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट लगी थी. उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें तेज कर दी हैं.

अगला लेख

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..
error: Content is protected !!