चंदौली— बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में शुक्रवार की देर रात दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने स्टेबलाइजर, पंपसेट का स्टार्टर, पाइप, विद्युत मीटर, फावड़ा, कुदाल सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया. सुबह पीड़ित को पता चला तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बबुरी थाने पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी भोरिक यादव के घर से कुछ दूर स्थित सिंचाई के लिए पंपसेट व कमरा है. बीती रात चोरों ने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे चोर स्टेबलाइजर, पंपसेट स्टार्टर, केबल, विद्युत मीटर, फावड़ा, खंती सहित हज़ारों का सामान गायब कर दिया और फरार हो गए.
शनिवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पीड़ित ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस मौके का मुआयना कर लौट गई. वहीं पीड़ित ने मेजा बबुरी थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की.






