Current Date

हाईवे पर युवक की पिटाई का मामले ने पकड़ा तूल, दो किशोरियों के मामा और साथियों ने किया हमला… जाने क्या है पुरा मामला

|
Published on: 28 October 2025, 5:03 pm IST
Subscribe

चंदौली: सैयदराजा थाना क्षेत्र के पीछे नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब दो किशोरियों के साथ जा रहे युवक की कुछ लोगों ने बीच सड़क पर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि युवक अपने मित्र के साथ इंश्योरेंस का काम करने के सिलसिले में चंदौली जा रहा था, इसी दौरान किशोरी के मामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया. घटना के बाद पीड़ित युवक और किशोरियां सैयदराजा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मामा सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. सूत्रों के मुताबिक, मामला केवल पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि आपसी रिश्तों और गलतफहमी से जुड़ा भी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरी के मामा को युवक के साथ उसके आने-जाने पर एतराज था. इसीलिए उन्होंने दोस्तों को बुलाकर युवक को सबक सिखाने का प्रयास किया. वहीं, पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. सैयदराजा प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह मामला पारिवारिक सम्मान से जुड़ा है या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम. स्थानीय लोगों का कहना है कि “सड़क पर इस तरह की गुंडई से समाज में गलत संदेश जाता है, पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और किशोरी के मामा समेत अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर कई पहलुओं पर जांच हो रही है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!