चंदौली—सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर डेढ़ावल गांव क़े समीप शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो किशोर कोठरी नुमा दीवार से टकरा गए. इस दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में चल रहा है, और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. बाइक सवार युवक कमालपुर से सकलडीहा की ओर आ रहे थे. बाइक रफ्तार तेज होने के कारण डेढ़ावल गांव क़े पास अनियंत्रित होकर कोठरी नुमा घर में घुस गई. इस दुर्घटना के बाद बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको सकलडीहा सीएससी केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर की पहचान धीना इलाके के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता का पुत्र अमन गुप्ता(17) व घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. किशोर की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी रही.





