चंदौली— जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महल 40 फीट रोड स्थित एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक ऑटो चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव रूम के बेड पड़ा मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महल 40 फीट रोड पर नागेंद्र सिंह के मकान में पिंटू श्रीवास्तव (35) अपनी मां के संग किराए पर रहता था. 2 दिन पहले पिंटू की मां अपनी बेटी के ससुराल जौनपुर गई थी. बुधवार की शाम जब पिंटू ऑटो चलाने नहीं गया तो उसके नंबर पर संपर्क किया गया तो उसके मोबाइल पर उसकी मां लगातार फ़ोन कर रही थी. रिंग जाने के बावजूद भी कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा था. मां पड़ोसियों के नंबर पर फोन कर पिंटू के बारे में जानकारी ली. आसपास के लोग जब मकान का कुंडी खटखटाया तो कोई आवाज नहीं मिली. लोगों ने इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस जब पहुंची तो दरवाजा खटखटाया जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने दरवाजा को तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो अंदर रूम में पिंटू का शव बेड पर पड़ा था. पूरे कमरे की पुलिस ने तलाशी ली. कमरे में कोई ऐसी वस्तु नहीं मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मुगलसरा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि या ऑटो चालक की हृदय गति रुकने से मौत किया मामला प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारण का पता चल पाएगा.





