Current Date

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

|
Published on: 31 March 2026, 8:05 am IST
Subscribe

चंदौली— Government Railway Police (जीआरपी) पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है. चंदौली जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत  बसारिकपुर निवासी संजय यादव के साथ पूर्वा एक्सप्रेस में कथित तौर पर पैसे छीनने की घटना सामने आई है, घटना के बाद से संजय का मोबाइल बंद है. जिससे परिवार में चिंता का माहौल है. संजय यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिल्ली अपनी बहन के घर जाने के लिए पूर्वा एक्सप्रेस में सवार हुए थे. आरोप है कि यात्रा के दौरान जीआरपी के कुछ कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उनका सामान जांचा और इसी दौरान उनके पैसे छीन लिए. घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद जा रहा है, जिससे परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई है.
मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई है. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए जीआरपी के सिपाहियों पर सीधे तौर पर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि पुलिस पर ही ऐसे आरोप लगने लगें, तो आम यात्रियों का भरोसा डगमगा सकता है। मनोज सिंह काका ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की शिकायत Ministry of Railways से कर मामले में मदद की गुहार लगाई है. परिवार का कहना है कि संजय यादव से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है.
फिलहाल इस मामले में जीआरपी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, मामला तूल पकड़ने के बाद उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने की संभावना है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह रेलवे सुरक्षा तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा. अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी तेजी और पारदर्शिता से कार्रवाई करता है.

अगला लेख

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

रूंगटा स्टील की डीलर मीट में गुणवत्ता और तकनीक पर जोर, 200 से अधिक डीलर्स जुटे

रूंगटा स्टील की डीलर मीट में गुणवत्ता और तकनीक पर जोर, 200 से अधिक डीलर्स जुटे
error: Content is protected !!