Current Date

चंदौली क़े सकलडीहा के राम भरोस चढ़े वाराणसी पुलिस के हत्थे : चला रहा था लॉटरी का जुआ… जाने पूरा मामला

|
Published on: 11 February 2026, 4:29 am IST
Subscribe

वाराणसी/चंदौली। बनारस कमिश्नरेट के काशी जोन के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने विशेश्वरगंज क्षेत्र में ऑनलाइन लॉटरी जुए के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2330 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. यह कार्रवाई विशेश्वरगंज स्थित दूध सट्टी के पास की गई.
इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल ऐप (Play Bhagya Laxmi.In) के जरिए ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे हैं. सूचना पर छापेमारी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू निवासी जैतपुरा, राम भरोस निवासी सकलडीहा (चंदौली) और नरसे सिंह निवासी भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि राम भरोस बनारस में रहकर ऑनलाइन लॉटरी जुए का संचालन कर रहा था, जबकि अन्य आरोपी टिकट बिक्री और वसूली का काम करते थे.
आरोपियों ने बताया कि एक टिकट 12 रुपये में बेचा जाता था और जीतने पर 100 रुपये का भुगतान किया जाता था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!