Current Date

डीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग की आड़ में बड़ा हादसा: युवक की मौत के बाद आरपीएफ की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल, पैर कटने के बाद घंटे भर तड़पता रहा युवक

|
Published on: 27 March 2026, 8:06 am IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप रेलवे यार्ड में विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता उर्फ घुरे की मौत हो गई. मृतक काली महाल का निवासी बताया गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्यशैली और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक अवैध वेंडरिंग से जुड़ा था और ट्रेन से गिरने के बाद काफी देर तक घायल अवस्था में तड़पता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल राहत पहुंचाने के बजाय दूसरे थाना क्षेत्र का हवाला देकर केवल फोटो और वीडियो भेजने तक ही सीमित रहे. समय पर उपचार न मिलने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया.

मृतक की फाइल फोटो-

स्थानीय लोगों का कहना है कि डीडीयू जंक्शन से लेकर ट्रेनों तक अवैध वेंडरिंग लंबे समय से जारी है, जिसमें आरपीएफ की भूमिका पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं.
गौरतलब है कि पूर्व में भी कई अवैध वेंडर ट्रेन हादसों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी. अब इस घटना ने एक बार फिर आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों और प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

अगला लेख

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
error: Content is protected !!