Current Date

डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ पर भारी किन्नर, यात्री से जबरन वसूली की शिकायत पर किया बवाल

|
Published on: 5 February 2026, 5:45 pm IST
Subscribe

चंदौली— पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक यात्री द्वारा किन्नरों के जरिए जबरन वसूली की शिकायत करना आरपीएफ के लिए उल्टा पड़ गया. शिकायत के बाद आरपीएफ कर्मियों ने कुछ किन्नरों को पकड़कर प्लेटफार्म संख्या-3 स्थित आरपीएफ पोस्ट पर लाया, जहां स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई. पोस्ट पर लाए गए किन्नरों ने जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने के बाद किन्नर शांत हुए. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ पोस्ट पर रेल यात्रियों और कर्मियों की भीड़ जुट गई. सवाल यह भी उठ रहा है कि जब रेलवे परिसर में किन्नर, भिखारी और नशेड़ियों को दूर रखने के स्पष्ट निर्देश हैं, तो फिर आरपीएफ इन आदेशों का प्रभावी पालन क्यों नहीं करा पा रही है.
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि डीडीयू जंक्शन से प्रतिदिन सिस्टम के जरिए दर्जनों किन्नर ट्रेनों में सवार होते हैं और यात्रियों से वसूली करते हैं. ऐसे में यात्री की शिकायत यह संकेत देती है कि ट्रेनों में किन्नरों द्वारा वसूली कोई नई बात नहीं है. पोस्ट पर हुआ हंगामा इस ओर भी इशारा करता है कि बिना किसी स्तर पर मिलीभगत के किन्नरों का ट्रेनों तक पहुंचना आसान नहीं है.
घटना के बाद आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ईमानदारी और अनुशासन का दावा करने वाली आरपीएफ इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई. रेल यात्रियों का कहना है कि यदि नवागत कमांडेंट इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराएं, तो रेलवे परिसर और ट्रेनों में किन्नरों की आवाजाही से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सकती है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!