Current Date

घर के अंदर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार –बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

|
Published on: 10 November 2025, 9:13 am IST
Subscribe

चंदौली: बलुआ थाना पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर के अंदर संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया. पुलिस ने मौके से तीन तमंचे (12 बोर और 315 बोर के), कई खोखा कारतूस, बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के पुर्जे व उपकरण बरामद किए. मौके से असलहा बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के बाद एसपी चंदौली आदित्य लांघे ने पुलिस टीम को ₹20,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की.

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 7:10 बजे मुखबिर की सूचना पर बलुआ पुलिस ने ग्राम नदेसर मारूफपुर में छापेमारी की। यहां एक घर के अंदर आरोपी संजय शर्मा उर्फ संजू (53 वर्ष) पुत्र राम लक्षण शर्मा उर्फ लच्छू असलहा बनाते हुए पकड़ा गया. मौके से तमंचे, नाल, ट्रिगर, स्प्रिंग, वेल्डिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडिंग ब्लेड, हथौड़े और निहाई सहित कई औज़ार जब्त किए गए.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अवैध हथियारों का निर्माण कर इन्हें ₹3,000 से ₹3,500 में बेचता था। उसने बताया कि असलहे मुख्य रूप से चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी के चार लोगों को बेचे जाते थे। वह पुराने असलहों की मरम्मत का काम भी करता था.

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना मुगलसराय में दर्ज आर्म्स एक्ट और विद्युत चोरी के मामले शामिल हैं.

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, अमित सिंह, जमीलुद्दीन खान, जितेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, जलभरत यादव, दीपचंद्र गिरी, दिलीप यादव, महिला कांस्टेबल खुशबू रानी व सीमा सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही.

वरिष्ठ अधिकारियों — एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी आदित्य लांघे — ने टीम की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट कार्य बताया.

अगला लेख

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..
error: Content is protected !!