Jai tiwari —
चंदौली—अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या करने वाली उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को धीना पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया. महिला ने बताया कि उसने पति को पहले शराब पिलाई. फिर प्रेमी को बुलाकर साड़ी का फंदा बनाकर उसकी हत्या कर दी. बताया कि दो प्रेमी संग मिलकर उसने ही वारदात को अंजाम दिया. घटना धीना थाना क्षेत्र मेढान का है.
कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्यारिन पत्नी ने उगला राज —
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका प्रेम प्रसंग मृतक के दोस्त रामदेव के साथ कई साल से चल रहा था. पति को इसकी जानकारी हो गई थी तो वह अक्सर नशे की हालत में उसे गाली गलौज और और मरता पीटता था. इससे वह परेशान थी. प्रेमी से मिलने या बात करने पर भी रोकटोक लगाता था इसलिए रामदेव और विशाल के साथ मिलकर पति मकरन को मारने की योजना बनाई.
आरोपी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि देर शाम वह प्रेमी रामदेव को घर पर बुलाया. खुद पत्नी ने पैसा देकर शराब और मुर्गा मंगवाई. प्रेमी रामदेव और उसका पति जमकर शराब पिए. पति जब अधिक नशे में हो गया तो पत्नी ने विशाल को भी फोन करके बुला लिया. बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे पति के शराब पीने के दौरान ही तीनों मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों प्रेमी वहां से भाग गए. घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि अत्यधिक शराब पीने के कारण उनकी मौत हो गई है. मामला संदिग्ध होने पर जब पुलिस ने जांच और पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला कुछ और सामने आया. इस सबंध में धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की तीसरी पत्नी का नाजायज संबंध था. जिसका पति विरोध करता था. पति को रास्ता से हटाने के लिए पत्नी ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर साड़ी से गले में फांसी लगा दी, जिससे पति मौत हो गई. जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.





