Current Date

चकिया तिराहे पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने युवक का लौटाया मोबाइल, ऑटो में छूटा मोबाइल मिला वापस, चंदौली पुलिस का शुक्रिया किया अदा

|
Published on: 29 October 2025, 4:30 am IST
Subscribe

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे पर बुधवार को एक युवक का ऑटो में छूटा मोबाइल फ़ोन पिकेट पुलिस की तत्परता से सकुशल वापस मिल गया. गाज़ीपुर की रहने रहने वाले सुभाष सिंह ने चंदौली पुलिस को धन्यवाद दिया.

सुभाष सिंह गाजीपुर जिले के गगरन गांव के निवासी हैं. वे सोमवार को वाराणसी सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU) दवा लेने के लिए गए थे. वापस लंका से रामनगर होते हुए ऑटो से चकिया तिराहे पहुंचे थे. चकिया तिराहे पर उतरते समय जल्दबाजी में उनका मोबाइल फोन ऑटो में ही छूट गया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी अभिषेक दुबे को पूरी घटना की जानकारी दी. मोबाइल डिस्चार्ज (Discharge) होने के कारण बंद हो गया था. दूसरे दिन पुलिस द्वारा ऑटो चालक से संपर्क किया गया. छठ पूजा के कारण सुभाष वापस गाजीपुर चले गए थे. बुधवार की सुबह चकिया तिराहे पर अपना खोया मोबाइल फ़ोन वापस पाकर सुभाष ने राहत की सांस ली और चंदौली पुलिस की कार्रवाई तथा संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया. इस घटना ने जनता के बीच पुलिस के भरोसे को और मजबूत किया.

मुख्य आरक्षी अभिषेक पहले भी लौटा चुकें है मोबाइल बैग और लैपटॉप…..

चकिया तिहारे के पुलिस पैकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे पहले भी कई मोबाइल बैग सहित लैपटॉप लौटा चुके है. बीते दो माह पूर्व बबुरी इलाके के रहने वाले एक छात्र का बैग सहित लैपटॉप ऑटो में छूट गया था. बनारस से घर जाते समय चकिया तिराहे पर छात्र ऑटो में अपना बैग भूल गया. छात्र वापस चकिया तिराहे आकर पूरी बात पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे को बताई थी. त्वरित कारवाई करते हुए हेड कांस्टेबल अभिषेक ने उक्त छात्र का बैग सहित लैपटॉप लौटाया था.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!