Current Date

चंदौली में सड़क सुरक्षा पर भारी लापरवाही: बिना लाइट और रिफ्लेक्टर के दौड़ रहे ट्रैक्टर बन रहे जान के लिए काल, शहाबगंज में हुआ हादसा, पढ़े पूरी खबर….

|
Published on: 31 October 2025, 5:19 pm IST
Subscribe
घर युवक बारे में जानकारी लेती पुलिस

चंदौली। जिले में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बन गई. बिना लाइट और रिफ्लेक्टर वाले ट्रैक्टर रात के अंधेरे में खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई है. शुक्रवार देर शाम शहाबगंज में एक टोटो सवार युवक ऐसे ही ट्रैक्टर से टकरा गया. उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. गंभीर युवक की पहचान कैलाश विश्वकर्मा (34) बड़ागांव थाना शहाबगंज बताया गया. इससे पहले मुगलसराय क्षेत्र में भी इसी तरह की दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन अभी तक बेखबर बना हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे में रिफ्लेक्टर और हेडलाइट के बिना ट्रैक्टर या ट्रॉली सड़क पर मौत बनकर घूम रहे हैं. कई जगह तो डिवाइडर पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं, जिससे वाहन चालकों को सड़क की दिशा का अंदाजा नहीं हो पाता. रात के समय हल्की रोशनी या धुंध में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आखिर किसकी जिम्मेदारी निभा रहे हैं? बिना रजिस्ट्रेशन या फिटनेस जांच के वाहन कैसे मुख्य मार्गों पर चल रहे हैं? लगातार हो रहे हादसों के बावजूद न तो चालान अभियान तेज हुआ और न ही ऐसे वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई.युवक के परिजनों ने कहा कि अगर प्रशासन पहले से सख्ती बरतता, तो यह हादसा नहीं होता. उन्होंने रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट की अनिवार्यता लागू करने की मांग की है.

यह हादसा सिर्फ एक उदाहरण नहीं, बल्कि जिले में ट्रैफिक प्रबंधन की बदहाली का प्रतीक बन गया है. जरूरत है कि चंदौली पुलिस और परिवहन विभाग रात में विशेष अभियान चलाकर ऐसे खतरनाक वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, वरना यह लापरवाही कभी भी किसी और की जान ले सकती है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!