Current Date

चंदौली में शादी टूटने के बाद युवती लापता: रिश्ता तय होने के बाद लड़के के घर वालों ने बढ़ी दहेज की मांग आहत युवती अगले ही दिन घर से हुई लापता

|
Published on: 11 April 2026, 4:04 am IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने दहेज मांग और रिश्ता टूटने को घटना की वजह बताया है. पीड़िता की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.
तारनपुर गांव निवासी विद्या देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शिल्पा कुमारी की शादी करीब पांच माह पहले बिहार के छपरा जनपद निवासी विजय प्रकाश के साथ तय हुई थी. 28 अप्रैल 2026 को शादी की तिथि निर्धारित की गई थी और परिवार ने निमंत्रण पत्र भी बांटने शुरू कर दिए थे.
आरोप है कि इसी बीच लड़के पक्ष द्वारा दहेज की मांग बढ़ा दी गई. आर्थिक असमर्थता जताने पर 7 अप्रैल की सुबह फोन पर बातचीत के दौरान युवक ने युवती पर आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया. इस घटना से आहत युवती ने किसी से बातचीत बंद कर दी। परिजनों के अनुसार, 8 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस से लगाई गुहार—

परिजनों ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर युवती की तलाश और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और युवती की खोजबीन की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली के बिसौरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत: मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर

Chandauli News: चंदौली के बिसौरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत: मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर

Chandauli News: चंदौली में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत: वाहन सहित चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत: वाहन सहित चालक फरार

10 अप्रैल का वह दिन… जब दोस्ती दुश्मनी में बदल गई: बलुआ के महड़ौरा में शुरू हुई खून की कहानी, एक साल में दो हत्याओं से कांपा इलाका, पहले पूर्व प्रधान की हत्या, फिर बदले में प्रधानपति को गोलियों से भून दिया गया… पढ़े P-7 न्यू की खास रिपोर्ट

चंदौली में ननदोई की मोहब्बत में पति का मर्डर…गला घोंटकर मारा, फांसी पर लटकाकर बता दी ‘आत्महत्या’

चंदौली में ननदोई की मोहब्बत में पति का मर्डर…गला घोंटकर मारा, फांसी पर लटकाकर बता दी ‘आत्महत्या’

28 साल के अंतर्राज्यीयगौ-तस्कर भगवान पर दो जिलों में घोषित था 75 हजार का इनाम: इलिया पुलिस ने दबोचा, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और कैश बरामद

28 साल के अंतर्राज्यीयगौ-तस्कर भगवान पर दो जिलों में घोषित था 75 हजार का इनाम: इलिया पुलिस ने दबोचा, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और कैश बरामद

चंदौली में अवैध ‘चकना’ कारोबार पर कड़ा प्रहार: पड़ाव के बाद अब मुगलसराय में शराब ठेकों के आसपास चला अभियान, नए एसपी के चार्ज लेने के बाद हुई कार्रवाई पर हो रही चर्चा

चंदौली में अवैध ‘चकना’ कारोबार पर कड़ा प्रहार: पड़ाव के बाद अब मुगलसराय में शराब ठेकों के आसपास चला अभियान, नए एसपी के चार्ज लेने के बाद हुई कार्रवाई पर हो रही चर्चा
error: Content is protected !!