Current Date

चंदौली के चकिया में पोखरे में डूबकर श्रद्धालु की मौत: महाशिवरात्रि क़े दिन पोखरे में हाथ धोने के दौरान हुआ हादसा

|
Published on: 15 February 2026, 6:40 pm IST
Subscribe

चंदौली— चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के शिव मंदिर पोखरे पर महाशिवरात्रि के दिन एक दुखद हादसा हो गया. तालाब में हाथ पैर धोने के दौरान श्रद्धालु सुरेश (36) गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आनन-फानन में पानी से निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई. युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम सिकंदरपुर गांव निवासी सुरेश गांव के शिव मंदिर पर दर्शन करने गया था. दर्शन करने पहले युवक तालाब में हाथ पैर धोने लगा. इस दौरान फिसलकर वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते वह गहरे पानी में डूब गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही काफी प्रयास के बाद तालाब से निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!