चंदौली—चकरघट्टा थाना क्षेत्र के झरियवां बस्ती में शुक्रवार को कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. ग्रामीणों को कुएं में शव मिलने की जानकारी होने पर शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो सकी. मृतक की पहचान बाबूलाल (26) पुत्र शिवप्रसाद निवासी गंगापुर के रूप में हुई.
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक शुक्रवार की दोपहर घर से किसी काम से निकला था. शाम में उसकी कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. कुएं में शव की जानकारी होने पर स्वाजनों में कोहराम मच गया. बाबूलाल शुक्रवार को दोपहर में घर से निकल कर झरियवां बस्ती में गया था. काफी समय तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. युवक को कुएं में गिरने की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. इस संबध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है.





