चंदौली— जिले मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के डीलक्स शौचालय क़े पीछे शनिवार की शाम करीब 5 बजे 60 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि डीलक्स शौचालय के पास एक करीब 60 वर्ष की महिला मृत अवस्था में पड़ी है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला पिछले कई दिनों स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में घूम थी. हालांकि उसकी पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं थी.
मुग़लसराय क़े डीलक्स शौचालय क़े पास 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला, शिनाख्त की कोशिश जारी
अगला लेख





