चंदौली— जनपद में आज सड़क हादसे का दिन रहा. बबुरी, अलीनगर के बाद नौगढ़ इलाके में सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मौत हो गई. ऑटो पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. यह हादसा नौगढ़ थाना क्षेत्र के लेड़हा-लौवारी गांव के बीच ढलान पर हुआ.
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम करीब 8 सात बजे अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया. इस दौरान ऑटो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ऑटो में सवार चालक का चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में अगली कार्रवाई में जुटी गई. मृतक की पहचान शहाबगंज इलाके के अमांव गांव निवासी ऑटो चालक राकेश चौहान (30) अपने चचेरे भाई युवराज चौहान (26) के साथ अपनी बहन और बहनोई को छोड़ने नौगढ़ इलाके के अमृतपुर गांव आए थे. बहन को ससुराल छोड़कर अपने चचेरे भाई के साथ ऑटो से घर के लिए निकला. जैसे ही लेड़हा-लौवारी गांव के समीप ढलान पर पहुंचे कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान चालक राकेश चौहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में उप निरीक्षक अभय सिंह ने बताया मृतक ऑटो चालक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.





